कैब चलाने को मजबूर देश का 17 मेडल जीतने वाला खिलाड़ी!

पराग पाटिल, जिन्होंने देश के लिए 17 मेडल जीते हैं, आज अपने परिवार का पेट भरने के लिए कैब चलाने पर मजबूर हैं। 1988 में एथलेटिक्स करियर शुरू करने वाले पराग एक स्प्रिंटर और जम्पर हैं। 2010 में अपने पहले इंटरनेशनल टूर्नामेंट में उन्होंने 100 मीटर रन, लॉन्ग जंप और ट्रिपल जंप में सिल्वर मेडल जीता।

उनका सपना भारत के लिए 100 मेडल जीतने और “भारत” नाम का ट्रैकसूट पहनने का है। लेकिन स्पॉन्सरशिप और नौकरी की कमी ने उनके सपनों को मुश्किल बना दिया है। हर दिन 16-20 घंटे कैब चलाते हुए भी वह प्रैक्टिस जारी रखते हैं।

अब तक 6 इंटरनेशनल टूर्नामेंट खेल चुके पराग ने 2 गोल्ड, 11 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। पर उनकी मेहनत और लगन को आज भी सही पहचान नहीं मिली।