भारतीय मोटरस्पोर्ट के दिग्गज संजय टकले ने Dakar Rally 2025 के चार पहिया वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व कर इतिहास रच दिया है। 2025 डकार रैली, जो 3 जनवरी से सऊदी अरब में शुरू हुई, में पुणे के संजय ने टोयोटा लैंड क्रूजर HZJ78 के साथ फ्रेंच को-ड्राइवर मैक्सिम रॉड के साथ हिस्सा लिया। 94 कारों के बीच उनकी गाड़ी नंबर 722 एकमात्र भारतीय प्रविष्टि है।
पहले चरण में, 150 किलोमीटर के कठिन रेगिस्तानी रास्तों और ड्यून्स को पार करते हुए, उन्होंने सफलतापूर्वक इस चुनौती को पूरा किया। डकार क्लासिक पुराने वाहनों को समर्पित है और अनुभवी और नए रेसर्स को अनोखा मंच प्रदान करता है।
संजय ने 1987 में मोटोक्रोस से शुरुआत कर 2013 एशिया-पैसिफिक रैली चैंपियनशिप तक कई उपलब्धियां हासिल की हैं। डकार में उनकी यात्रा भारतीय मोटरस्पोर्ट के लिए गर्व का पल है।