घर में शक्कर और तेल तक नहीं होता था।
ऐसे हालातों से रास्ता निकल कर PSI बनी औरंगाबाद जिले के रेल गांव के एक किसान की बेटी पल्लवी जाधव।

पल्लवी को बचपन से ही पढने का बहुत शौक था।
पर उनके हालात बाउट खराब थे , अनपढ होते हुए भी लोगों के तानो की परवाह किये बिना पल्लवी के माता पिता ने उसे आगे बढाने का फैसला किया।
कर्ज लेकर पल्लवी को आगे की पढाई के लिए भेजा। MA करते हुए उन्हें MPSC के बारे में पता चला, और PSI बनने का सपना उनके मन में बस गया। पर जी जान से म्हणत करने के बाद भी पहले अटेम्ट में उन्हें हार का सामना करना पडा। उसी दुराण उन्होंने पुलिस की भर्ती के लिए अर्ज़ी दी , लेकिन सिर्फ एक मार्क कम होने की वजह से पल्लवी पुलिस नहीं बन पायी। लोगों ने उन्हें बहुत तने दिए, पर उन्हें नज़रअंदाज़ कर पल्लवी एक बार फिर दुगनी मेहनत करने लगी। और आखिर फिजिकल टेस्ट और रिटेन टेस्ट पास करके पल्लवी बन गयी PSI पल्लवी जाधव।
पल्लवी के आत्मविस्वास और मेहनत और उनके माता पिता के साथ से एक किसान परिवार से आने वाली पल्लवी आज कई युवाओं के लिए प्रेरणा बन गयी है। PSI पल्लवी आपकी मेहनत और जिद को द ग्रेट इंडिया का सलाम।